ब्रेकिंग
गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान...

दशहरे के मंच से प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बोल, कांग्रेसियों को सुनाई खरी-खोटी, पीसी शर्मा ने छोड़ा मंच

मकड़ाई समाचार भोपाल। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हाल में एक बार फिर ऐसा बयान दिया, जिस पर विवाद उठ गया है। मौका था राजधानी के मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के मैदान पर दशहरा पर्व पर श्रीजी सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का, जहां वे शिरकत करने पहुंची थीं। यहां पर कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कांग्रेसी विधायक ने मेरे बीमार होने पर शहर भर में गायब होने के पोस्टर लगवा दिए। कांग्रेस के विधायक खुद ही अपनी-अपनी विधानसभा में नहीं दिखते हैं। यह सुनकर कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मंच से उठकर चले गए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में अब पीसी शर्मा ने साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर की जमानत रद करने की भी मांग की है।

- Install Android App -

इस वीडियो में साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर माइक पर कहती दिखाई दे रही हैं कि हम पीड़ित दूसरों की पीड़ा से भी होते हैं। इसलिए हम नहीं पूछेंगे, क्योंकि वे बीमार हैं। किसी को भी मानवीयता नहीं खोनी चाहिए। संवेदना मत भूलो। पशु भी अपने बच्चे के मरने पर संवेदनशील हो जाता है। यह तो पशु से भी गए बीते हैं। बीमार को पहले प्रताड़ना दी। हम बीमार होते हैं, तो हमारे गुमशुदा के पोस्टर लगा देते हैं। शर्म देती हूं ऐसे लोगों को। यह तो विधायक बनने लायक नहीं हैं, लेकिन विधायक बनते हैं। अपने को हिंदू कहते हैं। संवेदनाहीन होते हैं। हमला करने वालों के मरने पर रोते हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसे कांग्रेसियों को और शर्म आना चाहिए ऐसे देशद्रोहियों को। ऐसे लोगों की भारत में कोई जगह नहीं है। इस देश में सिर्फ राष्ट्रभक्त रहेंगे।