jhankar
ब्रेकिंग
जो वेयर हाउस भर गए हैं वहां की खरीदीअन्य निकटतम वेयर हाउस में शिफ्ट करने के निर्देश  9 मई 2026 को मध्यप्रदेश की ( TOP TEN) 10 खास खबरें – एक नजर में मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का ताजा भाव आज की मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें -Makdai express 24 9 मई 2026: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, हरदा में पारा 41°C तक पहुंचा सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश: 25 मई से शुरू हो रहा है नौतपा, 9 दिन भीषण गर्मी के आसार Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 09 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में 9 मई को नेशनल लोक अदालत

दिल्ली: कोरोना वायरस की चपेट में आए 3 डॉक्टर

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने डॉक्टरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. दिल्ली में 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दिल्ली स्टेट कैंसर, सफदरजंग और पटेल चेस्ट अस्पतालों में एक-एक केस सामने आया है.

कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को है क्योंकि ये लोग दिन-रात कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और देश को बचाने में लगे हैं. ऐसे वक्त में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना पर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक करोड़ रुपए का बीमा करने का ऐलान किया है.

- Install Android App -

बता दें कि कोरोना की वजह से पूरा देश परेशान है. आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि ये सभी मरीज निजामुद्दीन मरकज सभा (Nizamuddin Markaz) में हिस्सा लेने के बाद आंध्र प्रदेश लौटे थे.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रदेश में आज कुल 43 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. ये सभी लोग निजामुद्दीन मरकज सभा में हिस्सा लेकर लौटे थे. इससे पहले मंगलवार को मरकज से लौटे 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी.