ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

दिवाली पर भारतीयों को दुबई पुलिस से मिला खास तोहफा

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और खासकर दुबई में इस बार की दिवाली इस बार कुछ खास रही। सरकार ने पहली बार दिवाली को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया। दुबई पुलिस की बैंड द्वारा भारत का राष्ट्रगान  बजा कर भारतीयों को विशेष तोहफा दिया गया।निश्चित तौर पर यह प्रवासी भारतीयों के लिए गर्व और गौरव का क्षण था। दुबई सरकार भारत के कंसुलेट जनरल के साथ मिलकर पहली बार 10 दिनों के लिए दिवाली मना रही है। UAE और यहां का मुख्य शहर दुबई पूरी तरह दिवाली के रंग में रंगी नजर आई।

- Install Android App -

दुबई में 1 नवंबर से शुरू हुआ दिवाली का जश्न 10 नवंबर (शनिवार) तक चलेगा। UAEके उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री व दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम ने बुधवार को हिंदी में ट्वीट कर दिवाली की शुभकामनाएं दी। दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा दिवाली के मौके पर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाई हुई थी। वहीं, दुबई के बॉलिवुड पार्क में कलाकार बॉलिवुड फिल्मी गीतों की धुन पर थिरकते और भांगड़ा करते नजर आए।