ब्रेकिंग
Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुनिया में आई एक और नई बीमारी, पहला मरीज दर्ज हुआ

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। ग्लोबल वॉर्मिंग दुनिया भर में एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस कारण हो रहे क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन को लेकर वैज्ञानिक और विशेषज्ञ चिंतित हैं और लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर हम अब भी नहीं संभले तो स्थिति विकट हो सकती है। ये चेतावनी सच साबित होती भी दिख रही है जब क्लाइमेट चेंज आधिकारिक रूप से एक रोग के रूप में तब्दील हो चुका है और पहली बार इससे पीड़ित एक मरीज़ रिकॉर्ड किया गया है।

- Install Android App -

कनाडा में 70 साल की महिला की स्वास्थ्य जांच के बाद पता चला कि वो जलवायु परिवर्तन की बीमारी से पीड़ित है। इसे दुनिया में क्लाइमेट चेंज से बीमार होने का पहले आधिकारिक मामले के रूप में दर्ज किया गया है। महिला को सांस लेने में तकलीफ और लू लगने के बाद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी पूरी जांच करने के बाद डॉक्टरों ने डाइग्नोसिस रिपोर्ट में क्लाइमेंट चेंज को बीमारी का कारण बताया है। अब तक क्लाइमेट चेंज एक समस्या के रूप से हमारे सामने थी, लेकिन अब ये बीमारी में तब्दील हो चुकी है और ये हाई अलर्ट है। जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर में बर्फ पिघल रही है, कहीं अचानक ठंड हो जाती है तो कहीं अचानक गर्मी होने लगती है। अगर अब भी हम सचेत नहीं और वातावरण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो ये समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है।