jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

दुल्हन की काली करतूत : शादी के 11वें दिन पत्नी कर रही थी ये काम, पता चला तो पति के उड़े होश

पति ने जब रिकॉर्डिंग सुना तो नई दुल्हन का प्लान जानकर उसके होश उड़ गए

एटा। एक नई दुल्हन की काली करतूत का खुलसा शादी के 11वें दिन हो गया। दुल्हन के बारे में जानकर पति भी हैरान रह गया। नई दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी। पति ने चालाकी दिखाते हुए फोन की रिकॉर्डिंग चालू कर दी। इस रिकॉर्डिंग को जब बाद में पति ने सुना तो नई दुल्हन का प्लान जानकर उसके होश उड़ गए। दुल्हन लुटने का प्लान बना रही थी। युवक ने तत्काल ही मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुल्हन सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है।

- Install Android App -

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव के युवक की फर्जी शादी बनारस से गैंग के सदस्यों ने कराई। घर आने के बाद महिला की फोन पर की जा रही बातों को युवक ने सुन लिया। इसके बाद चुपके से फोन की कॉल रिकॉर्डिंग चालू कर दी। इसमें बनाए जा रहे प्लान की पूरी बात रिकॉर्ड हो गई। इससे उनके षड्यंत्र की जानकारी हो सकी। युवक ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन निवासी बनारस और गैंग के सदस्य अनिल कुमार निवासी मिश्री थाना रिजोर, धर्मेंद्र कुमार व राहुल कुमार निवासी प्रकाश टॉकीज के पास थाना व शहर हाथरस को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गैंग के सदस्यों ने लखनऊ में एक युवती दिखाई। 16 जनवरी को बताया कि जिस युवती से रिश्ता तय हुआ था वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इसके बाद दूसरी युवती दिखाई और 27 जनवरी को विवाहित महिला से शादी करा दी। बताया कि गैंग के सदस्य शादी करवाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।