ब्रेकिंग
Big news harda: तिलक भवन का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही हुई शुरू, नपा के चले हथौड़े देखे वीडियो... भारत के दुश्मनों को कहीं सुरक्षित पनाह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे होगी बहस मन की बात : सीएम ने संवाद को दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प से भरने वाला बताया डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे दवा दुकानों के रजिस्ट्रेशन बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत: 29 श्रद्धालु घायल सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई ने मनाया हरियाली उत्सव, नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे सुंदर-जडेजा की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को किया बेदम, ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने धनखड़ के इस्तीफे पर उठाए सवाल

दुष्कर्म का आरोपित बड़नगर विधायक का बेटा करण मोरवाल मक्सी से गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार इंदौर। दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को इंदौर की महिला थाना पुलिस ने मक्सी से गिरफ्तार कर लिया है। उसे महिला थाना पुलिस इंदौर लेकर पहुंची है। इंदौर पुलिस और महिला थाना पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। करण पर इंदौर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली महिला नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला थाना पुलिस ने करण को मक्सी बायपास पर पकड़ा। वह अपने दोस्त राहुल के साथ भागने की फिराक में था। पुलिस ने उनकी कार भी जब्त कर ली है। कुछ ही दिनों में प्रदेश में उपचुनाव होने हैं, ऐसे में हालांकि मोरवाल की गिरफ्तारी के टाइमिंग को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

- Install Android App -

करीब छह महीने से फरार चल रहा था करण मोरवाल और पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने करण पर घोषित इनामी राशि को दो बार बढ़ दिया था। पुलिस ने पहले 10000 रुपये से बढ़ाकर इनामी राशि 15 हजार रुपये की थी। इसके बाद कुछ ही दिनों पहले इसे फिर से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी थी।कुछ ही दिन पहले प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि करण जल्द ही सरेंडर करें नहीं तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो दूसरे लोगों के लिए नजीर बनेगी।

इसी बीच पुलिस ने करण की तलाश में कई जगह दबिश दी थी। इंदौर पुलिस ने करण की संपत्ति भी राजसात की थी। पूछताछ के लिए उनके छोटे भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद विधायक मुरली मोरवाल को थाने में आना पड़ा था। करण की अग्रीम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी, जो खारिज हो गई थी। इसके बाद से ही करण की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थीं। मामले में राजनीति भी गर्मा गई थी। इस बीच पीड़िता पर भी केस वापस लेने का दबाव भी बना। कुछ आडियो भी वायरल हुए थे जिसमें महिला नेत्री और कांग्रेस के शीर्ष नेता की ओर से संदेश लाने वाले व्यक्ति के बीच की बातचीत भी थी।