ब्रेकिंग
अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल

दो बसों में भीषण टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, कई घायल

मकड़ाई समाचार  दिल्ली। रविवार तड़के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों में भीषण टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में मौके पर 3 यात्रियों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए।जिनमें दो की हालत नाजुक है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।पुलिस ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नॉलेज पार्क के पास ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंच गई
पुलिस ने बताया कि एक बस MP 04 PA 3243 मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस UP17 AT 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। इस घटना में अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगो की मृत्यु हो गई है। घायलों में तीन को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात सुचारू रूप से संचालित है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।