jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई,2 की मौत, 3 घायल

 मकड़ाई समाचार अनूपपुर| रविवार की रात अमरकंटक से 4 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे मार्ग में राजेंद्र ग्राम-अनूपपुर मुख्य मार्ग में दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई।यह घटना जलेश्वर शिव धाम के पहले सनराइज प्वाइंट के नजदीक हुई है।इस घटना में दोनों चालक की मौत हो गई है। यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। एक मोटरसाइकिल में दो युवक तथा दूसरे में एक महिला समेत दो युवक सवार थे।एक मोटरसाइकिल चालक लालू पिता रामू बंजारा 23 वर्ष निवासी ग्राम लालपुर थाना राजेंद्र ग्राम की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक के साथ प्रमोद पिता जैसा 23 वर्ष निवासी लालपुर सवार था जो गंभीर रूप से घायल हुआ है।दूसरी मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग ग्राम फररीसेमर थाना राजेंद्रग्राम से अमरकंटक की तरफ जा रहे थे। तभी यह घटना जलेश्वर शिव धाम के पहले सनराइज प्वाइंट के नजदीक हुई है। यह घटना अमरकंटक थाना क्षेत्र की है पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -