सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मकड़ाई समाचार बिलासपुर|बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे नगर के बिश्रामपुर भटगांव मार्ग पर पुष्प वाटिका के समीप दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक के चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार चार युवक घायल हो गए।
बताया गया कि नगर के रेलवे स्टेशन निवासी बिट्टू उर्फ धीरेंद्र नारायण पिता ओम नारायण सिंह गोंड़ 26 वर्ष व अमृत पिता नारायण लाल 28 वर्ष पल्सर मोटरसाइकिल से रविवार की शाम खोपा धाम से वापस लौट रहे थे। मोटरसाइकिल धीरेंद्र नारायण चला रहा था। उसी दौरान बिश्रामपुर तरफ से एक मोटरसाइकिल में तीन युवक बतरा गांव जा रहे थे। अपाचे मोटरसाइकिल ग्राम बतरा निवासी निर्भय चौधरी पिता हिरालाल चौधरी 18 वर्ष चला रहा था। उसकी मोटरसाइकिल में गांव का ही कौशल राजवाड़े पिता वीरू राजवाड़े 18 वर्ष एवं काशी राजवाड़े पिता रामा राजवाड़े 17 वर्ष सवार थे। निर्भय चौधरी ने मोटरसाइकिल को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से आ रहे बिट्टू उर्फ धीरेंद्र नारायण की मोटरसाइकिल में तेज टक्कर मार दी।दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक बिट्टू उर्फ देवनारायण की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मोटरसाइकिल में सवार अमृत को भी गंभीर चोटें आई।
इधर आरोपित मोटरसाइकिल चालक निर्भय चौधरी एवं उसकी मोटरसाइकिल में सवार कौशल राजवाड़े व काशी राजवाड़े को भी चोटे आई हैं। गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

