jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

धमाके करने निकले रतलाम के तीन संदिग्ध आतंकी आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार

रतलाम, उदयपुर। जयपुर में धमाके करने की साजिश रच रहे तीन संदिग्ध आतंकियों को जयपुर और चित्तौड़गढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दस किलो आरडीएक्स और बम बनाने में उपयोग किया जाने वाला टाइमर बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपित मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं और इनके आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी मिली है, हालांकि फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे में जयपुर और चित्तौड़गढ़ की पुलिस संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान मध्य प्रदेश से आ रही एक कार को रोककर पूछताछ की गई। जिसमें तीन युवक सवार थे, पुलिस की पूछताछ से तीनों युवक डर गए। जब उनकी कार की तलाशी ली गई तो पुलिस को बम बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री मिली। हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ में तीनों युवकों के संदिग्ध आतंकवादी होने का पता चला। पूछताछ में पता चला कि तीनों ने जयपुर में सिलसिलेवार बम धमाकों को अंजाम देने की साजिश रची थी। जिसमें उसके अन्य दोस्त भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों की कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर और करीब 10 किलो आरडीएक्स बरामद किया है।

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि ये निम्बाहेड़ा में बम बनाकर जयपुर में तीन जगह ब्लास्ट करने के लिए दूसरे गिरोह को देने वाला थे। लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उदयपुर और जयपुर एटीएस की टीमें उससे पूछताछ में जुटी हैं। पुलिस को इनके आतंकी संगठन से जुड़े होने के बारे में पता चल गया है, लेकिन इसका खुलासा होना बाकी है। एटीएस प्रभारी आइपीएस अशोक राठौड़ के मुताबिक इस बारे में पूरा खुलासा गुरुवार दोपहर बाद किया जाएगा। फिलहाल इस संबंध में आरोपितों से पूछताछ जारी है कि वे बम बनाने के लिए सामग्री कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे, वह किस आतंकवादी संगठन से संबंधित है?