मकड़ाई समाचार धार: नाबालिग से दुष्कर्म, शादी से इनकार किया तो कुएं में फेक दिया। यह पूरी घटना धार के| राजगढ़ थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसे कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का ही परिचित है। वह उसे जबरन खेत में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उससे शादी करने की बात कही। लड़की ने इनकार कर दिया और दुष्कर्म की बात अपने परिवार को बताने का कहा तो आरोपी ने खेत में बने कुएं में फेंक दिया। जहां वह रातभर बेहोश पड़ी रही। गनीमत ये रही कि सिंचाई चलने के कारण कुएं में पानी बहुत कम था, जिससे लड़की उसमें डूबी नहीं। सुबह बेहोशी की हालत में ही वह कराह रही थी कि ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ गई। उसे निकालकर अस्पताल लेकर आए। आरोपी फरार है। घटना 8 नवंबर की है। पीड़िता सरदारपुर के नरसिंह देवला मंदिर के दर्शन करने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे आरोपी केलसिंह मिला और उसे खेत में ले गया।लडकी का इलाज चल रहा है।
ब्रेकिंग