jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

नर्मदा नदी: रील के चक्कर में जान गवाई! नर्मदा नदी के पुल से कूदे दो युवक हुई मौत, इधर नर्मदा पुरम में भी दो नाबालिग डूबे , एक ही समय 4 युवकों की मौत

रविवार दोपहर 1 बजे एक ही समय अलग अलग जगह चार युवको की पानी में डूबने से हुई मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर और नर्मदा पुरम में रविवार को नर्मदा नदी में डूबने से चार युवको की मौत हो गई।
जबलपुर में दो युवको को रील बनाने के शोक के कारण जान गवानी पड़ी।
रविवार को नर्मदा नदी पुल पर दोपहर 1 बजे दोनों स्टूडेंट वीडियो बनाते हुए पुराने तिलवारा पुल से नर्मदा में कूदे। लेकिन बाहर नहीं आ पाए। डूबने से उनकी मौत हो गई। नाविकों ने दोनों छात्रों के शवों को बाहर निकालकर तिलवारा पुलिस को सूचना दी। मृतक छात्रों की पहचान नीरज चक्रवर्ती और अंकुर गोस्वामी के रूप में हुई। दोनों शहर के नमन बिहार और शांति नगर के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची तिलवारा थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक छात्रों के परिजन को भी घटना की जानकारी दे दी है।

वही नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर 2 नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई।

- Install Android App -

एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि डूबने वाले लड़कों के नाम कुणाल (15) पिता महेंद्र पटेल, अक्षत (15) पिता पिता कैलाश पटेल हैं।दोनों लड़कों की उम्र 15 साल है। इटारसी के ग्राम सोनासांवरी के रहने वाले हैं। दोनों जगह घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। घाट पर मौजूद होम गार्ड स्टाफ और गोताखोरों ने दोनों लड़कों को ढूंढने के लिए तलाश शुरू की। 1 घंटे तक चली सर्च के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

नर्मदा पुरम हरदा news: एडिशनल एसपी की गाड़ी के ड्राइवर ने लगाई फांसी