मकड़ाई समाचार हंडिया। इंदौर-बैैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग 59 ए पर ट्रॉला अनियंत्रित होकर खंती में फंस गया। इससे करीब 6 घंटे आवागमन बाधित रहने से हाइवे पर जाम लग गया। बताया जाता है कि शुक्रवार-शनिवार रात करीब 3 बजे इंदौर से नागपुर की ओर लोहे का बड़ा पाइप लेकर जा रहा ट्रॉला नर्मदा पुल के पास नेमावर टेकरी पर चढ़ाई के दौरान ड्राइवर को नींद का झोंका आने से हाइवे किनारे खंती में घुस गया। ट्रॉले का अगला हिस्सा हाइवे पर आने से सुबह 9 बजे तक 6 घंटे जाम लगा रहा। ऐसे में हंडिया और नेमावर दोनों तरफ करीब 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों एवं वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि नेमावर पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण 6 घंटे तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान चाय, पानी भी नसीब नहीं हुआ। छोटे बच्चे और बुजुर्ग जाम के दौरान खासे परेशान दिखाई दिए। सुबह 9 बजे नेमावर पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉले को हटाकर यातायात शुरू कराया। इसके बाद वाहन चालकों और यात्रियोें का राहत मिली।
ब्रेकिंग