jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

नवागत मंडी सचिव राजेंद्र धनोरिया ने किया पदभार ग्रहण , कहां किसानों की परेशानियों को किया जाएगा दूर कार्यालय की व्यवस्थाओं में लाएंगे सुधार |

के.के. यदुवंशी

- Install Android App -

सिवनी मालवा। बनापुरा कृषि उपज मंडी में सचिव का पदभार ग्रहण करते ही मंडी सचिव राजेंद्र धनोरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले वे अपने मंडी कार्यालय की व्यवस्था मैं सुधार करेंगे। उसके बाद मंडी अपने आप सुधर जाएगी कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों की समस्या प्राथमिकता से हल की जाएगी मैं भी इसी क्षेत्र का हूं इसलिए किसानों की समस्याओं को अच्छे से जानता हूं मंडी में आने वाले किसानों को कोई भी परेशानी नहीं आने दूंगा अगर कोई भी किसान को कृषि उपज मंडी में परेशानी हो तो वह सीधे मेरे कार्यालय में आकर मिल सकते हैं और परेशानी आने पर मुझसे संपर्क कर सकते हैं उन्होंने आगे चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही किसानों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों से मिलकर कृषि मंडी में अपनी उपज विक्रय करने किसानों की परेशानी को दूर किया जाएगा। सचिव राजेंद्र धनोरिया ने कहा कि पहले जो व्यवस्था थी, वह नहीं चलेगी। सभी कर्मचारियों को समय पर आकर अपना काम समय पर करना होगा। आज का काम आज करें, कल करने की ना सोचे।

मंडी सचिव द्वारा कार्यालय में आने से पहले पूरी मंडी की व्यवस्था देखी । उसके बाद कार्यालय में आकर मंडी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई अव्यवस्था दिखे तो मुझे बताएं कृषि उपज मंडी में अपनी उपज बेचने वाले सभी किसानों की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। मंडी सचिव टिमरनी में अपनी सेवा देने के बाद बनापुरा कृषि उपज मंडी में सचिव बनाए गए हैं। मंडी सचिव ने बताया कि मंडी कार्यालय मैं आने से पहले मंडी में किसानों से चर्चा करते हैं की मंडी आने पर कोई परेशानी तो नहीं आ रही है उसके बाद ही कार्यालय में जाकर बैठते हैं।