jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हैवानो ने प्राईवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और दागे सिगरेट

मकड़ाई समाचार राजस्थान। राजस्थान के बीकानेर जिले से एक शर्मनाक हरकत सामने आई है जहां, हैवानो ने एक नाबालिग को अपने हवश का शिकार बनाया और फिर उसके प्राईवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और साथ ही उसके शरीर को सिगरेट भी दागे गए।
जानकारी के अनुसार- राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू इलाके में चार वहशी दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले तो चारों पड़ोसियों ने मिलकर एक 15 साल के नाबालिग का अपहरण किया, फिर एक माह तक बंधक कर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि बीते 5 दिसंबर को उसका 15 साल का बेटा अपने ननिहाल जा रहा था। तभी नानिहाल के रास्ते में उसके पड़ोसी जसराज बिश्नोई, उसके रिश्तेदार हरीश, सोमराज और विकास ने उसका अपहरण कर लिया और पिकअप में बैठाकर लूणकरणसर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने नाबालिग को भीषण यातनाएं दीं।
गुप्तांग में डेल पेट्रोल और दागे सिगरेट से-
शिकायत के मुताबिक, इन दरिंदों ने बच्चे के गुप्तांग में पेट्रोल डाला और साथ ही उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा। इसके बाद चारों आरोपियों ने लूणकरणसर में स्थित जंभेश्वर भादू भाई होटल में नाबालिग से कुकर्म किया। जब इसकी शिकायत की गई तो आरोपियों ने नाबालिग की मां और पिता को जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार, यह नाबालिग एक माह तक उनकी गिरफ्त में रहा। जब 4 जनवरी को वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा तो मामले का खुलासा हुआ। अब जाकर पीड़ित बालक की मां ने बज्जू पुलिस थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस के अनुसार इस मामले में शिकायत के बाद जांच जारी है। बीकानेर की एसपी प्रीति चंद्रा ने कहा कि आरोपी और पीड़ित के परिवारों में पुरानी दुश्मनी है। हमारी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्चे के गुप्तांगों और अन्य हिस्सों पर कुछ मामूली चोटें आई हैं।