jhankar
ब्रेकिंग
अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत विश्वकर्मा जयंती 2026 - सृष्टि के प्रथम शिल्पकार को नमन हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला

Rajsthan News: नाबालिग 11 कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की हत्या, लाश को लगाया ठिकाने

जयपुर : सोमवार को पूरे देश में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का लहर थी। इसी बीच राजस्थान से गुरु शिष्या के पवित्र रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना ने झकझोर कर रख दिया।

दिल दहलाने वाला यह मामला बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड क्षेत्र से सामने आया. जहां मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म कर हत्या की फिर शव पानी की टंकी में फेक दिया। नाबालिग बच्ची 11वीं क्लास में पढ़ती थी।. परिजनो ने स्कूल के टीचर पर रेप और मर्डर करने का आरोप लगाया है। बच्ची के परिवार वालों का आरोप है कि सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने बच्ची के साथ रेप किया. फिर उसकी हत्या के बाद उसकी लाश को पानी की टंकी में फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी शिक्षक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाखासर थाना इलाका निवासी 17 साल की नाबालिग बच्ची शनिवार को अपनी बुढी दादी के साथ घर पर अकेली थी। वहीं उसके परिवार के सदस्य शादी में बाहर गए हुए थे। रात को सरकारी शिक्षक प्रहलाद राम (30) घर में घुसा और पहले डरा-धमकाकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. फिर किसी को नहीं बताने की धमकियां दी लेकिन टीचर ने नाबालिग की हत्या कर शव खेत में बने टांके में डाल दिया।

सुबह जब दादी जगी तो इधर-उधर ढूंढा लेकिन नाबालिग मिली नहीं। थानाधिकारी सुरभान सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
.