ब्रेकिंग
जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास में PWD विभाग ने एक किलोमीटर सड़क नहीं बनाई !  बारिश क... हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत

नेपाल में बाढ़ का कहर, 16 लोगों की मौत, 22 लोग लापता

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। देश के अधिकतर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है और झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश के कारण बुरे हाल हैं। नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार व भूटान में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। मध्य नेपाल के के मनांग और सिंधुपालचोक में अचानक बाढ़ आने केृ कारण 16 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग लापता हो गए हैं। इस त्रासदी का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर स्थिति की भयावहता का अनुसान लगाया जा सकता है। गुरुवार को भी नेपाल से सिंधुपाल चौक जिले में बाढ़ के कारण एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत हो गई थी।

भारत में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

इधर देश में मानसून की रफ्तार धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है और मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में मानसूनी हवाएं 27 जून तक पहुंच सकती है और बारिश शुरू हो सकती है।

- Install Android App -

इन राज्यों में अगले 24 घंटे से बारिश की उम्मीद

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। अभी भी देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्‍ट्र और झारखंड में झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

उत्तराखंड में भूस्खलन, कई रास्ते हुए जाम

तेज बारिश के कारण उत्तराखंड में भूस्खलन भी हुआ है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम लगातार बदल रहा है। यहां पर स्थित चमोली जिले में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश और भूस्‍खलन के चलते गुलाबकोटी और कौड़‍िया में बद्रीनाथ नैशनल हाइवे ब्‍लॉक हो गया है।