jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

Crime News :; नौकरी दिलाने केे नाम पर महिला कोे बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, बच्चो कोे जान से मारने की धमकी देकर बुुर्का पहनाया,गौमांस खिलाकर पढ़ाया कलमा

आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। बुरखा पहनाकर कलमा पढ़वाया और गौमांस भी खिलाया। बातें नहीं मानने पर वह मारपीट कर और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर/भोपाल| कैंट थाना क्षेत्र की एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म और मतांतरण करवाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित मुस्लिम धर्म का है। शादी शुदा महिला और दो बच्चों की मां को नौकरी दिलाने के लिए ले गया, जहां उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। किसी तरह लौटी महिला ने पुलिस को सूचना दी।

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर मजबूर किया

- Install Android App -

महिला ने बताया कि आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। बुरखा पहनाकर कलमा पढ़वाया और गौमांस भी खिलाया। उसकी बातें नहीं मानने पर वह मारपीट करता और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। इस मामले में हिंदू धर्मसेना ने भी आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए कैंट थाने में प्रदर्शन किया।

नौकरी दिलाने भोपाल ले गया

हिंदू धर्मसेना के संस्थापक योगेश अग्रवाल ने बताया कि दो जून को कैंट में रहने वाला एक मुस्लिम जो आपराधिक प्रवृत्ति का है |उसने शादीशुदा महिला को बातों के जाल में फंसाया और नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ भोपाल ले गया। जहां उसके साथ करीब आठ दिनों तक उसने दुष्कर्म किया। उसे डराता और मारता था। महिला जब किसी तरह लौटी तो बच्चों को लेकर फिक्रमंद थी। उसने अपने साथ हुए किसी भी हादसे के बारे में कुछ नहीं कहां लेकिन बाद में जब उसके पति ने   उससे पूछा तो महिला को संबल मिला और उसने सारी बात बताई।

सोमवार को इस मामले में महिला हिंदू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं के साथ जबलपुर के कैंट पुलिस थाने पहुंची जहां उसने अपनी शिकायत दी।. इसके पहले भी धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने महिला के मामले में कैंट थाने में शिकायत करने पहुंचे थे जिसके बाद पुलिस ने महिला को दस दिन पहले भोपाल से दस्तयाब कर आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की गई थी।