jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

पटवारी, आरआई और दलाल को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

मकड़ाई समाचार उमरिया। रीवा लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को उमरिया जिले में एक बार फिर रिश्वत लेने वाले राजस्व विभाग के दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारियों में आरआई और पटवारी शामिल है। इसमें एक तीसरा व्यक्ति दलाल भी शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने बताया, कि उमरिया जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत कार्यरत पटवारी अनिल पाठक,आर आई गरीब दास खैयाम, दलाल राकेश जायसवाल को सात हजार रुपये की रिश्ववत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

सीमांकन के लिए मांगी रिश्वत

वही लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने आगे जानकरी देते हुए बताया कि फरियादी वेदप्रकाश जायसवाल निवासी ग्राम बचहा जिला उमरिया ने हाल ही में एक जमीन खरीदी दी। जिसके सीमांकन के लिए लगातार वह आरआई और पटवारी के चक्कर लगा रहा था। लेकिन उसे बार बार बहाने बाजी करके वापस बैरंग भेज दिया जाता था। एक दिन गांव के ही दलाल राकेश जायसवाल के माध्यम से फरियादी से सात हजार रुपए की माँग की गई थी।

शिकायत कराई दर्ज

जैसे ही फरियादी से रुपए की मांग शुरू हुई उन्होंने इस मामले को लोकायुक्त तक ले जाने का मन बना लिया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत लोकायुक्त से कर दी।

- Install Android App -

फरियादी राकेश जायसवाल ने रीवा कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम अमरपुर पहुंच गई। इसके बाद फरियादी को रुपए लेकर भेजे गए और लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में तीनों आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए।

चलाया जा रहा है अभियान

खास बात यह है कि उमरिया जिले में राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए कलेक्टर के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन सीमांकन के लंबित मामले निपटाए जा रहे हैं। निपटाए जाने वाले मामलों की जानकारी भी पीआरओ के माध्यम से मीडिया तक पहुंचाई जा रही है। इस अभियान के दौरान भी राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पैसों की मांग कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि उमरिया जिले का प्रशासन पूरी तरह से नियंत्रण हीन है। इतना ही नहीं यह अभियान संभागायुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है तब भी राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस तरह की हरकत कर रहे हैं।

लगातार कार्रवाई

लोकायुक्त द्वारा उमरिया जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले महीने भी एक आर आई को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले को एक महीना भी नहीं बीता और एक आर आई और एक पटवारी फिर गिरफ्तार हो गए हैं। उमरिया जिले में राजस्व विभाग के कर्मचारियों का हाल क्या है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक दिन पहले रविवार की शाम को मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम खुटार में धान खरीदी केंद्र के मजदूरों के साथ तहसीलदार एमपी विराट ने बुरी तरह से मारपीट कर दी थी। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मनमानी और दादागिरी इसी तरह सामने आ रही हैं।