हरदा। हरदा ब्लास्ट के बाद राजू अग्रवाल के अन्य ठिकानों पर भी बड़ी मात्रा में बारूद मिला है।हंडिया थाना में कुंजरगांव में पटाखा फैक्ट्री में अवैध बारूद मिलने पर प्रशासन ने कार्यवाही की उक्त फटाखा फैक्ट्री के मालिक प्रदीप अग्रवाल , सोमेश अग्रवाल ओर श्रीमती मणी अग्रवाल के खिलाफ हंडिया थाने में अपराध क़ायम किया गया। तीनो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद मुख्यमंत्री ओर गृह सचिव के निर्देश पर लगातार कारवाई की जा रही है।
पूर्व में इस फेक्टरी में एक मजदूर की मौत हो चुकी। वही चोरी की बिजली का भी केस बना था।

