jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

पति ने कर दी पत्नी की न्यूड फोटो वायरल, 2 माह पहले की थी लव मैरिज

इंस्टाग्राम पर फेक ID बनाकर अपनी पत्नी की न्यूड फोटो अपलोड कर दी

बिलासपुर। बिलासपुर में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फेक ID बनाकर अपनी पत्नी की न्यूड फोटो अपलोड कर दी। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती को पता चला तो उसने थाने में FIR करा दी। इसके बाद से आरोपी पति फरार है। खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही दोनों ने घर से भागकर लव मैरिज की थी। हालांकि विवाद होने पर लड़की अपने मायके चली गई। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक और युवती के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही जाति के भी हैं, फिर भी परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे।

- Install Android App -

इसके चलते करीब 2 माह पहले युवक और युवती अपने घरों से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों पति-पत्नी किराए पर मकान लेकर अलग रहने लगे, लेकिन कुछ दिन बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद युवती उसे छोड़कर अपने मायके आ गई। इस बात से नाराज युवक ने इंस्टाग्राम पर फेक ID बनाई और पत्नी की अश्लील फोटो वायरल कर दी। साथ ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इस घटना की जानकारी होने पर युवती अपने भाई के साथ शिकायत करने पुलिस अफसरों के पास पहुंची। युवती ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद केस दर्ज कराने के लिए उसे कोतवाली थाने भेजा गया। युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके गहने व अन्य सामान भी रख लिए हैं। महिला ने अपना सामान भी दिलाने की मांग की है।