jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी का किया कत्ल, बाथरूम में नग्न अवस्था में मिली लाश, जानिए हत्या के पीछे की वजह…

पति-पत्नी के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चला आ रहा था

CRIME NEWS : एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली बात पर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

- Install Android App -

बता दें कि, पूरी घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाना बरला क्षेत्र के गांव गाजीपुर की है। जहां महिला कपड़े लेकर बाथरूम में नहाने के लिए जा रही थी। तभी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। फिर पति ने घर में रखे धारदार लोहे के गंडासे और डंडे से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि, मोहित कुमार और सपना की शादी आठ साल पहले हुई थी। दोनों का एक चार साल का एक बेटा है। पति मोहित शराब का आदी है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था, स्थानीय ग्रामीण उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था।

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, थाना बरला पुलिस को सूचना मिली की गाजीपुर गांव में एक पति ने पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। घटनस्थल से फोरेंसिक टीम ने सूबत इक्ट्ठा किया और हत्या में इस्तेमाल किया गया आला कत्ल धारदार हथियार भी बरामद किया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।