jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

शव देख कर आशंका जताई जा रही है कि यह घटना बीती रात की है

मकड़ाई समाचार सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में पति पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। यहां के दुर्दुरा गांव में दंपत्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। यह पूरा मामला चितरंगी थाना क्षेत्र का है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, चितरंगी थाना क्षेत्र के दुर्दुरा गांव में पति पत्नी की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। दंपत्ति बैगा परिवार के बताए जा रहे हैं। शव देख कर आशंका जताई जा रही है कि यह घटना बीती रात की है। पुलिस पंचनामा कर दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल इस हत्याकांड का कारण अज्ञात है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी। इस हत्याकांड की वजह का पता लगाने में एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह सहित एडिशनल एसपी, एसडीओपी और जिले के चार थाना प्रभारी जुटे हुए हैं।