ब्रेकिंग
Big news harda: तिलक भवन का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही हुई शुरू, नपा के चले हथौड़े देखे वीडियो... भारत के दुश्मनों को कहीं सुरक्षित पनाह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे होगी बहस मन की बात : सीएम ने संवाद को दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प से भरने वाला बताया डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे दवा दुकानों के रजिस्ट्रेशन बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत: 29 श्रद्धालु घायल सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई ने मनाया हरियाली उत्सव, नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे सुंदर-जडेजा की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को किया बेदम, ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने धनखड़ के इस्तीफे पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल के सहारे लोगों तक पहुंचेगी भाजपा

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े पर्व दुर्गा पूजा को देखते हुए विपक्षी भाजपा भी लोगों तक पहुंचने के लिए सारी तरकीब अपना रही है। पार्टी ने पूजा के दौरान पंडालों के आस-पास तकरीबन 3000 बुकस्टॉल लगाने का फैसला किया है जिसमें पार्टी की विचारधारा पर आधारित कई पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी।
भाजपा की विचारधारा पर किताबों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनसंघ से जुड़ी कई किताबें इन स्टॉलों पर नजर आएंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय नागरिक पंजी एनआरसी, नागरिकता संशोधनी विधेयक पर सामग्री प्रदर्शित कर लोगों को विवादास्पद मुद्दों से अवगत कराया जाएगा।

- Install Android App -

भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने मीडिया से कहा, ‘‘इस साल, समूचे राज्य में तकरीबन 3,000 बुकस्टॉल लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि विभिन्न पूजा पंडालों के बाहर हम स्टॉल लगाएंगे।’’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के मुताबिक प्रदेश भाजपा के इतिहास में इस बार दुर्गा पूजा में सबसे ज्यादा स्टॉल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले हमारा संगठन उतना मजबूत नहीं था कि हम पूजा पंडालों के बाहर स्टॉल लगा सकें। लेकिन चीजें बदली हैं तथा हमारी पार्टी के साथ और लोग जुड़ते जा रहे हैं।’’ घोष ने कहा, ‘‘हम इसर् मंची के जरिए तृणमूल कांग्रेस के दुष्प्रचार की काट के लिए असम में एनआरसी और इसके राज्य तथा देश हित में होने के बारे में बताएंगे। हम तृणमूल कांग्रेस सरकार के कुशासन और हिंसा पर तथा पिछले साढ़े चार साल में नरेंद्र मोदी सरकार के किये गए कार्यों पर आलेख भी जारी करेंगे।’’