ब्रेकिंग
हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: आदिवासी सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार मुझसे बिच्छापुर के पूर्व सरपंच फर्जी काम कराने का बना... हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर...

पाक ने भारतीय उप-उच्चायुक्त को किया तलब

इस्लामाबादः  पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों की ओर से नियंत्रण रेखा पर ‘‘अकारण गोलीबारी’’  को लेकर शनिवार को भारत के उप-उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया। इस गोलीबारी में एक महिला मारी गई। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि उसके प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया और भारतीय सैनिकों द्वारा ‘‘अकारण किए गए संघर्षविराम उल्लंघन की निन्दा की।’’

- Install Android App -

फैसल ने कहा कि शुक्रवार को भीम्बर सेक्टर में की गई गोलीबारी में  मुनज्जा बीबी (22) मारी गई। उन्होंने कहा, ‘‘असैन्य आबादी वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निन्दनीय और मानवीय गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों के खिलाफ है।’’ फैसल ने दावा किया कि नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंडरी पर भारतीय सैनिक भारी हथियारों से असैन्य आबादी वाले इलाकों को लगातार निशाना बना रहे हैं और उन्होंने इस साल अब तक 2,312 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है जिसमें 35 आम नागरिक मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की ओर से वर्ष 2017 से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई जब उन्होंने संघर्षविराम का 1970 बार उल्लंघन किया। फैसल ने कहा, ‘‘भारत की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है जिसका गलत सामरिक अंजाम निकल सकता है।’’