jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

पानी की टंकी में 5 टुकड़ो में मिला युवती का शव,चोरी का सामान खोज रही थी पुलिस

मकड़ाई समाचार बिलासपुर|चोरी का सामान खोज रही पुलिस को पानी की टंकी से बदबू आई। झांककर देखने से पता चला कि प्लास्टिक से लिपटा हुआ कुछ है। निकालकर देखा गया तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक महिला का शव पांच टुकड़ों में था। युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपित को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अंदर प्लास्टिक में पैक एक बैगनुमा सामान से बदबू आ रही थी। इस पर जवानों ने इसके संबंध में पूछताछ की। इस पर युवक टालमटोल करने लगा। कड़ाई करने पर उसने बताया कि दो महीने पहले अपनी पत्नी सीता साहू की हत्या कर शव को टंकी में डाल दिया है। इसे सुनते ही जवान सकते में आ गए। घटना की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। साथ ही सकरी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इस पर सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को टंकी से निकलवाया गया। इसके बाद शव चीरघर भेज दिया गया है। इधर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

- Install Android App -