ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

पिता अपनी ही 14 और 16 वर्षीय बेटियों से करता था दुष्कर्म, दादी ने दरिंदे को भिजवाया जेल

दादी ने जब दोनों बेटियों की बात सुनी तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई

मकड़ाई समाचार सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक दरिंदे पिता ने अपनी दो सगी नाबालिग बेटियों को हवस का शिकार बनाया है। जिससे पिता और बेटी का रिश्ता भी तार-तार हो गया। नाबालिग गूंगी बेटी और दूसरी बेटी ने दुष्कर्म की जानकारी अपने दादी को दी, तब मामले का खुलासा हुआ। दादी ने जब दोनों की बात सुनी तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

- Install Android App -

पूरा मामला बंडा शाहगढ़ तहसील के बरायठा थाना क्षेत्र का है। दादी ने अपनी नाबालिग पोतियों की जिंदगी बचाने के लिए लुकछिप कर पुलिस को बताया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 14 और 16 वर्षीय नाबालिग बेटियों का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया। फरयादी दादी की शिकायत मामला दर्ज किया उसके बाद दरिंदे पिता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरायठा थाना प्रभारी धन्नु सिह से मिली जानकारी अनुसार फरयादी दादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पांच लड़के है। जिसमें से बड़े लड़के की मौत हो गई , बाकी चार में से तीन बाहर मजदूरी करते है। छोटा लड़का उसके साथ रहता है। जिसकी पत्नी 4 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। जिसका कोई पता नहीं है , उसके 4 बच्चे है। जिसमें 3 लड़की और 1 लड़का है। सबसे बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। दो लड़की और छोटा लड़का दादी और अपने पिता के साथ रहते हैं।

दादी ने बताया कि मेरे छोटे लड़के की 16 वर्षीय मजली बेटी कम बोलती है। इशारे से बात करती है। उसके इशारे दादी समझ लेती है। उसने शुक्रवार की सुबह इशारे में बताया कि पापा ने उसके साथ रात में गलत काम किया है। उसकी बात सुनकर 14 वर्षीय छोटी लड़की ने भी पापा के कृत्य को दादी के सामने उजागर कर दिया। दोनों बेटियों ने बताया कि पापा के डर से वह कुछ नहीं कहती थी। रात में आकर दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने दादी की शिकायत पर दरिंदे पिता पर दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।