jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

पिता समान फूफा ने युवती के साथ किया गंदा काम,युवती ने विरोध किया तो उसे पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। थाटीपुर इलाके में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित रिश्ते में उसका फूफा लगता है। उसने यह घटना तब की जब पीड़िता घर में अकेली थी। जब युवती ने विरोध किया तो उसे पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाटीपुर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित भिंड का रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस लगी है।

- Install Android App -

जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हरपुरा में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीते रोज अपने घर में अकेली थी। उसकी मां बाजार गई हुई थी। इसी दौरान युवती का रिश्तेदार कड़ोरे उर्फ सत्तावन पुत्र गयाप्रसाद निवासी बागपुरा, दबोह, भिंड आ गया। वह रिश्ते में युवती का फूफा लगता है। वह घर में बहाने से आ गया। अक्सर घर पर आता रहता था, इसलिए युवती ने उसे अंदर आने दिया। युवती जैसे ही उसके लिए पानी लेने के लिए गई तो उसने युवती को पकड़ लिया। युवती के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। युवती के साथ उसने दुष्कर्म किया। युवती रोती रही, लेकिन वह नहीं पसीजा। युवती के शोर मचाने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। युवती को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग गया। जब युवती की मां घर लौटकर आई तब उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद युवती को लेकर उसके स्वजन थाटीपुर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने युवती की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की और उसेअस्पताल के लिए अस्पताल भेजा। एक टीम आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए उसके गांव पहुंची, वह यहां से गायब मिला है।