ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य

पुलिस को मिली फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। नर्मदापुरम द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों को पकड़ने के अभियान में फेरारी एवं स्थाई वारंटीओं के आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। थाना जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा कई वर्षो से फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी संजीव उर्फ गोलू पिता प्यारेलाल कुशवाह निवासी ग्राम धमासा को जो पिछले 5 वर्षों से फरार था, गिरफ्तार किया गया है।

- Install Android App -

एवं महिला संबंधी अपराध में फरार चल रहे वारंटी राजेश पिता कमल चौहान निवासी सातवासा कॉलोनी सिवनी मालवा जो कि पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में पिछले 4 वर्षो से फरार आरोपी चंद्रपाल पिता मल्ला काशदे निवासी घूमर देव सिवनी मालवा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी वारंटीओं को पकड़कर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है। वारंटी अभियान में और भी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।