ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

पुलिस ने गोवंश हत्या के तीन आरोपितों जेल भेज दिया,इरशाद के मकान को बुलडोजर से ढहाया

मकड़ाई समाचार भोपाल। गांधी नगर थाना इलाके में मंगलवार दोपहर बस्ती में स्वतंत्र घूम रही गोवंशी को कमरे में ले जाकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ गोवंशी वध की धारा के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बुधवार को पुलिस-प्रशासन ने मुख्य आरोपित के पारस नगर स्थित मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

मकान में एक गोवंश की हत्या

घटना के बाद मंगलवार को बजरंग दल ने प्रदर्शन करते हुए आरोपितों के मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग की थी।गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पारस नगर निवासी 25 वर्षीय इरशाद ने दो साथियों के साथ मिलकर मंगलवार दोपहर पारस नगर के एक निमार्णाधीन मकान में एक गोवंशी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम के साथ रासुका के तहत कार्रवाई की। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

- Install Android App -

 आरोपी के मकान को बुलडोजर से ढहाया
बुधवार को प्रशासन का अमला बुलडोजर लेकर पारस नगर पहुंचा था। घटना स्थल के सामने बने इरशाद के एक मंजिल मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इरशाद थाने का निगरानीशुदा बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी के दो मामले पूर्व से दर्ज हैं। इरशाद का साथी इमरान मूलत: इंदौर का रहने वाला है। वह करोंद क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। करोंद निवासी जावेद के मकान के मालिकाना हक की तस्दीक की जा रही है।