jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

पुलिस ने 4 बदमाशों से ढाई लाख के ,32 मोबाईल जब्त किए |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर में मोबाईल चोरो के हौसले बुलंद हो गए थें राहगीरों के दिन दहाड़े मोबाईल उड़ा ले जाते है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। शातिर बदमाश पैदल चल रहे लोगों को निशाना बनाते हैं और मोबाइल लूटकर फरार हो जाते हैं। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए

पुलिस के अनुसार, जनवरी माह में बलराम डाबर ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि वह मोबाइल पर बात करते हुए घर से पैदल बाजार जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश आए और मोबाइल छीनकर भाग गए। आरोपितों की तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार लड़के चोरी के मोबाइल की खरीदी-बिक्री के लिए कैट रोड परमाणु नगर के सामने खड़े हैं।

- Install Android App -

घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा

सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची और सुजल उर्फ बाबा ठाकुर निवासी बेटमा, आकाश उर्फ टाइगर सोनगरा निवासी बेटमा, रोहित भातसे निवासी ग्राम मोहना (खरगोन) और पंकज उर्फ प्रवीण वर्मा निवासी बलकवाड़ा (खरगोन) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपितों से 32 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये हैं। आरोपित मोबाइल की दुकान पर काम कर चुके हैं। इस कारण से उन्हें मोबाइल का तकनीकी ज्ञान भी है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती

सुजल और आकाश निवासी बेटमा की दोस्ती खरगोन में रहने वाले पंकज और रोहित से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई। सस्ते में मोबाइल खरीदने के लिए इनका संपर्क हुआ था, लेकिन बाद में इन्होंने गैंग तैयार कर ली।