ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले पर महिला फांसी पर झूली, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

मकड़ाई समाचार भोपाल। शाहपुरा के मकान न बी 238 में रविवार को 39 साल की सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह 29 दिनों से मप्र के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के निजी मकान में रह रही थी। उन्होंने किन कारण से यह कदम उठाया। उसके कारणों की पुलिस जांच कर रही है। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री का कई बार नाम लिखा है।सुसाइट नोट में जिक्र किया है कि अब सहन नहीं होता है। पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहपुरा टीआइ महेंद्र मिश्रा ने बताया शाहपुरा में मकान 238 पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का निजी मकान है। उनके बंगले के कर्मचारी गणेश सिंह ने रविवार को सूचना दी कि एक महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दरवाजा बंद था। महिला को फांसी से उतारा, उनके कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि वह सेठ्ठी नगर बलदेव नगर अंबाला की रहने वाली 39 साल की सोनिया भारद्वाज थी।

- Install Android App -

वह करीब 29 दिन मकान में रह रही थी। साल भर में कई बार आ चुकी थी। उनके पति संजीव कुमार अंबाला में रहते हैं। सुसाइड नोट में पूर्व मं् कई बार नाम, अब सहन नहीं होता है-एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला है, वह एक पेज का है। उसमें पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का नाम कई बार लिखा है, उनके बारे में लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। एएसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है, सुसाइड नोट में मिहला ने अपने बेटे आर्यन के बारे में लिखा है कि बेटा मैं तेरे लिए कुछ नहीं कर पाई। इस मामले में पूर्व मंत्री के बयान लिए जाएगे। पूर्व मंत्री दो दिन पहले तक घर पर ही थे।