ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : धार्मिक नगरी में श्री रिद्धनाथ महादेव का नगर भ्रमण उज्जैन : साल में सिर्फ एक बार ही नागपंचमी पर खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर 10 दिनों से चल रहे आस्था और सेवा के महासंगम: नाग पंचमी पर्व पर शयन आरती के उपरांत नागद्वारी मेले का ... ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाक ने छेड़ा तो फिर होगा: राजनाथ अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं: केशव मौर्य थाईलैंड-कंबोडिया जंग पर ब्रेकः मध्यरात्रि से संघर्षविराम भारत-रूस के विस्फोटक सौदे से भड़के अमेरिका व नाटो इजरायल ने फिर दी खामेनेई को हत्या की धमकी विमान हादसे में भारत बना संकटमोचक, शुक्रिया: यूनुस

पेट्रोल अब तक 10.60 और डीजल 8.67 रुपए हुआ सस्ता, जानें आपके शहर का रेट

 तेल के दामों में गिरावट का सिलिसला आज भी जारी है। 2 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल का दाम 30 पैसे और 33 पैसे नीचे गिरा है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में ये गिरावट आ रही है। इस तरह लगातार मिल रही राहत के बाद पेट्रोल कुल 10.60 रूपए और डीजल कुल 8.67 रूपए सस्ता हो चुक है। 17 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.83 थी जो आज 72.23 रूपए पर आ गई है।

दिल्‍ली में शुकवार को पेट्रोल की कीमत 72.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 67.02 रुपए दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम आज 77.80 रुपए और डीजल का दाम 70.15 रुपए पहुंच गया है, कोलकता में भी आज पेट्रोल की कीमत 74.25 और डीजल की कीमत 68.75 रुपए हुई।
देश के चार महानगरों में से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कटौती हुई। इसके बाद चारों जगहों पर क्रमश: दाम 72.23, 77.80 , 74.25 और 79.94 हुए।

शहर पेट्रोल की कीमत रुपए में डीजल की कीमत रुपए में
नई दिल्ली 72.23 रुपए 67.02 रुपए
मुंबई 77.80 रुपए  70.15 रुपए
कोलकाता 74.25 रुपए 68.75 रुपए
चेन्नई 74.94 रुपए 70.77 रुपए
हरियाणा 71.23 रुपए 66.08 रुपए
हिमाचल 71.09 रुपए  65.00 रुपए

- Install Android App -


पंजाब में पेट्रोल की कीमतें

पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रेल 77.26 रुपए, अमृतसर में 77.87 रुपए, लुधियाना में 77.73 रुपए और पटियाला में 77.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर  पेट्रोल की कीमत रुपए में  डीजल की कीमत रुपए में
जालंधर 77.26 रुपए 66.90 रुपए
अमृतसर 77.87 रुपए 67.43 रुपए
लुधियाना 77.73 रुपए 67.30 रुपए
पटियाला 77.66 रुपए 67.24 रुपए

आप भी पता करें आपके शहर में क्या है कीमत
आप भी अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर की कीमत फोन पर जान सकते हैं।