ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

पेट्रोल अब तक 8 और डीजल 6 रुपए हुआ सस्ता, जानें आपके शहर का रेट

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल के दाम में शुनिवार को फिर कटौती हुई। आज पेट्रोल की कीमत में 32 पैसे की कटौती हुई वहीं डीजल के दाम 40 पैसे कम हुए है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव घटकर 75.25 रुपए प्रति लीटर हो गया वहीं डीजल का भाव 70.16 रुपए लीटर हो गया। वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव घटकर 80.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव  घटकर 73.48 रुपए हो गया। चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के भावों में कटौती दर्ज की गई।

अब तक इतने घटे दाम
पेट्रोल अब तक 8 और डीजल 6 रूपए हुआ सस्ता हो चुका है। आने वाले दिनों में इसमें और कमी देखने को मिल सकती है। क्रूड ऑइल के 63 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ जाने के चलते देश में फ्यूल प्राइसेज में और कमी आ सकती है। क्रूड अक्टूबर में 86 डॉलर प्रति बैरल के साथ 4 साल के उच्चतम स्तर पर चला गया था। दाम में नरमी ग्लोबल इकनॉमिक ग्रोथ कमजोर हो सकने के डर और क्रूड सप्लाई बढ़ने के चलते आई है। इस बीच, कच्चे तेल के दाम में कमी आने से रुपये को भी राहत मिली है।
देश के चार प्रमुख महानगरों में से नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में कटाैती की गर्इ है। इसके बाद इन तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 75.25, 77.22 , 80.79 और 78.12 और रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

- Install Android App -

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 75.25 रुपए 70.16 रुपए
मुंबई 80.79 रुपए 73.48 रुपए
कोलकाता 77.22 रुपए 72.01 रुपए
हरियाणा 74.16 रुपए 69.15 रुपए
हिमाचल प्रदेश 74.01 रुपए 68.00 रुपए
चेन्नई 78.12 रुपए 74.13 रुपए

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 80.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 80.98  रुपए, लुधियाना में 81.84 रुपए और पटियाला में 80.77  रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल  डीजल
जालंधर 80.37 रुपए  69.99 रुपए
अमृतसर 80.98 रुपए 70.52 रुपए
लुधियाना 80.84 रुपए 70.39 रुपए
पटियाला 80.77 रुपए 70.33 रुपए

आप भी पता करें आपके शहर में क्या है कीमत
आप भी अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर की कीमत फोन पर जान सकते हैं।