jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व... टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज... विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र... सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

पैर की नसें हाथ में लगा दी, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई युवक की जान

रायपुर। कहते हैं कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। ये कहावत 23 वर्षीय शुभम सिंह पर सटीक बैठती है। बीते आठ अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर 23 वर्षीय युवक शुभम का दाहिना हाथ दुर्घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसके दोस्तों उसे तत्काल आंबेडकर अस्पताल में 12 बजकर 45 मिनट पर लाए।

खून की नसें पूरी तरह से कट चुकी थीं। चमड़ी का हिस्सा भी जरा सा नहीं बचा हुआ था। खून का लगातार बहाव हो रहा था। इसके कारण युवक की हालत नाजुक हो गई। एक बजकर 10 मिनट पर युवक शुभम को ट्रामा यूनिट लाया गया। स्थिति को ठीक करने के लिए डॉ. केके साहू एसीआइ के ऑपरेशन थिएटर में भर्ती करने के लिए कहा

- Install Android App -

तत्काल युवक को खून चढ़ाया गया, ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके। खून की नस कटने के कारण हाथ में गैंग्रीन होने की संभावना बढ़ रही थी। स्थिति ऐसी थी कि हाथ काटना भी पड़ सकता था। हाथों की धमनी पूरी तरह से कट चुकी थी।

ऐसे में उसे जोड़ पाना संभव नहीं दिखाई दे रहा था। डॉ. केके साहू ने पैर की अतिरिक्त नसें काटकर हाथों में जोड़ीं। धमनी के लिए आर्टिफिशियल ग्राफ्ट मगवाकर जोड़ा गया। चार से पांच घंटे तक लगातार चलने वाला ऑपरेशन अंततः सफल रहा। डॉ. साहू ने बताया कि अब शुभम बेहतर है। उसका हाथ अच्छे तरह से वर्क कर रहा है। आज उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।