jhankar
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल

प्यार में किन्नर ने की बेवफाई तो युवक ने दोस्तो के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट, और शव को पैट्रोल डालकर जला दिया

राजस्थान : जयपुर में एक प्रेमी ने प्यार में धोखा मिलने पर किन्नर को मौत के घाट उतार दिया। युवक को प्यार में धोखा मिलने के बाद उसने फिल्मी स्टाइल में अपने 2 साथी दोस्तों के साथ मिलकर पहले किन्नर का गला घोटा। फिर जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना कानोता थाना क्षेत्र के पापड़ गांव की है। यहां 29 सितंबर को सड़क किनारे जंगल में अधजली डेथ बॉडी मिली थी। इसके साथ ही घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटा। मृतका की पहचान नीलू किन्नर के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले वही मुखबिर तंत्र की मदद से इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया।
. पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी नरेश मीणा उर्फ नरसी, उसके भाई सूरज मीणा और सुनील भाट को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम की बात कुबूल की।

- Install Android App -

नीलू किन्नर दूसरे युवक के साथ चली गई। यही बात नागवार गुजरी युवक को पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नरेश नीलू का प्रेमी है. कई साल से उसके साथ रह रहा था।
मगर, कुछ समय पहले नीलू उसको छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ रहने लगी। इसको लेकर नरेश और नीलू के बीच कई बार विवाद भी हुआ। 28 सितंबर को जब नीलू फागी गांव से बधाई लेकर जयपुर लौट रही थी तब उसके साथ नरेश और उसका भाई व दोस्त भी थे। दोनो ने रस्सी से गला घोटकर जंगल में ले जाकर उसके ऊपर पैट्रोल डालकर आग लगा दी। ताकि शव की पहचान न हो सके। लेकिन कहते है। कानून के हाथ बहुत लंबे होते है। आखिर पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया।