jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

प्यार में रोड़ा बना प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, फिर मंदिर में साधु बनकर रहने लगा आरोपी, जानिए कैसे हुआ खुलासा

मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसकी शर्ट चेहरे पर रखकर आग लगा दी

बुलंदशहर। प्रेमिका के बेटे को प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया और पहचान मिटाने के लिए चेहरे को जला दिया। इसके बाद आरोपी दो साल से एक मंदिर में साधु बनकर रहने लगा। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

बुलंदशहर के पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी ने बताया कि 16 मार्च 2021 को अहमदगढ़ के गांव सोरखा के जंगल में एक युवक का अधजला शव मिला था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। सोमवार को सलेमपुर पुलिस ने एक सूचना पर गांव याकूबपुर रजवाहे की पुलिया के पास से अलीगढ़ के थाना जवां के गांव कल्याणपुर निवासी सुजान को पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

सलेमपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुजान ने अमर की हत्या कर शव जलाने की घटना कबूल कर ली। मृतक की पहचान अमर सिंह निवासी गांव राइट थाना गोधा जिला अलीगढ़ के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि हत्यारोपी सुजान का मृतक अमर की मां से अवैध संबंध थे, जिसका उसे को पता चल गया था। अमर सिंह ने उन दोनों के अवैध संबंधों का विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी उसे धोखे से अहमदगढ़ के गांव सोरखा के जंगल लेकर पहुंचा और वहां उसकी हत्या कर दी।

मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसकी शर्ट चेहरे पर रखकर आग लगा दी थी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी साधु बनने का नाटक करने लगा। और बीते दो सालों से वह सलेमपुर के गांव याकूबपुर में चामुंडा मंदिर में साधु बनकर रहने लगा। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सुजान पर अलीगढ़ के थाना जवां, थाना गोधा, थाना देहली गेट, बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ और थाना सलेमपुर में हत्या, पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट समेत दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।