jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल भोपाल के एमपी नगर क्राइम ब्रांच पहुंचा

मकड़ाई समाचार भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद सोमवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल क्राइम ब्रांच पहुंचा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर केस दर्ज करने की मांग कर एएसपी राजेश सिंह भदौरिया को ज्ञापन दिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और विधायक विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का लोगों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया शुरू हो गया था। उनके इशारे पर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या को छिपाया जा रहा है। यहां तक कि संक्रमितों के मरने की संख्या को भी छिपाया जा रहा है। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है, लोग काफी परेशानी से जूझते रहे । इसी तरह अब दूसरी महामारी ब्लैक फंगस के मरीज बेहद बीमार है, उनके लिए दवा और इंजेक्शन का इंतजाम शासन नहीं कर पा रहा है। विधायक आरिफ मसूद का कहना है कि अस्पतालों में मरीजों को बेड, ऑक्सीजन और इंजेक्शन नहीं मिल पाया।इस खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर केस दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी का कहना है कि आयुष्मान कार्ड जिन लोगों ने नहीं चलाया एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि उन लोगों पर भी कार्रवाई हो। उन्होंने कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या की गलत जानकारी दी। इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी , पीसी शर्मा, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, जेपी धनोपिया, कैलाश शर्मा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।