प्रमुख दैनिक अखबार ने लिखा हरदा वि.स. 2023 विधायक उम्मीदवार कमल पटेल पर केस लंबित, पटेल के वकील ने कहा कोई केस लंबित नहीं ! शपथ पत्र में भी केस का जिक्र नहीं !
हरदा : राजधानी के एक प्रमुख दैनिक अखबार की एक खबर से हरदा में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। अखबार ने अपने भोपाल एडिशन के फ्रंट पेज पर भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल पर 7 साल से प्रकरण लंबित होने की बात एडीआर की रिपोर्ट के हवाले से लिखी है। जबकि हरदा संस्करण में उम्मीदवार के शपथ पत्र के आधार उन पर कोई केस नहीं लिखा गया है।

अखबार लिखता है कि ऐसे मामलों में उम्मीदवार चुनाव जीतता भी है तो बाद में मामले में दोषी होने पर उम्मीदवारी जा सकती है।
क्या कहना है इनका –
भाजपा प्रत्याशी के अधिवक्ता प्रवीण सोनी के अनुसार वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के ऊपर कोई केस दर्ज नहीं है।

