jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसल हो गई चौपट, 5 सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोपा ज्ञापन

खड़ी फसल कपास, सोयाबीन, मक्का, ज्वार, बाजरा, केले, पपीता, गन्ना मिर्च सहित सभी फसलें नष्ट हो चुकी है

- Install Android App -

धार जिले की तहसील मनावर में  भारतीय किसान संघ द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों का नुकसान जो हुआ है उसका शीघ्र ही राहत पैकेज व बीमा राशि दिए जाने व अन्य मांगों को लेकर सीएम शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया गया है । भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष ओकार मुकाती ने कहा कि गत दिनों मनावर में अतिवर्षा एवं हवा के कारण किसानों की खेतो में खड़ी फसल कपास, सोयाबीन, मक्का, ज्वार, बाजरा, केले, पपीता, गन्ना मिर्च सहित सभी फसलें नष्ट हो चुकी है, कहा कि नर्मदा क्षेत्र में जिन गाँव में जल भराव के कारण किसानों के घरों में पानी भर गया था।

जिसके कारण मकान व रोजमर्रा उपयोगी समस्त सामग्री नष्ट हो चुकी है न खाने की व्यवस्था है और न ही रहने की व्यवस्था होने के कारण अतिशीघ्र राहत पैकेज राशि दी जावे।संघ के मंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई है, उनका सर्वे करवाकर बीमा और राहत पैकेज राशि दी जाए। साथ ही नर्मदा नदी के बैक वाटर से जो ग्राम पानी भराव के कारण डूब गये है उन्हें पुनः सर्वे कर डूब क्षेत्र घोषित किया जाये। वही प्रभावित किसानों का कृषि ऋण माफ कर किया जावे। इस अवसर पर किसान संघ के वासुदेव पाटीदार, ओमप्रकाश शर्मा, दिपक पाटीदार, बद्रीलाल वास्केल , सिताराम पाटीदार, राधेश्याम हम्मड, रमेश मंडलोई, जगदीश, श्याम काग गुलाटी मौजूद रहे।