ब्रेकिंग
हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे राज्‍य निर्वाचन आयोग का अभिनव प्रयास , पेपरलेस इलेक्‍शन इस बार- सारिका खिरकिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड माँ के नाम" अभियान की शुरुआत ग्राम कुकड़ापानी में , ए... आज का मौसम: आज मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज आँधी बारिश बेपरवाह लोग तो हो रहा बेलगाम कोरोना! रोजाना कोरोना के मरीज बड़ रहे लोगो में लापरवाही न मास्क न 3 फिट ...

प्रियंका ने भी रखा था मंगेतर निक के लिए पहला करवाचौथ व्रत, ये रहा सबूत

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों ये कपल न्यूयॉर्क में है। वहीं प्रियंका ने भी अपने होने वाले पति निक के साथ न्यूयॉर्क में पहला करवाचौथ का व्रत रखा।

- Install Android App -

दरअसल, प्रियंका ने करवाचौथ के दिन अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इस खास तस्वीर में आसमान नजर आ रहा था। तस्वीर शेयर करते प्रियंका ने लिखा ‘चांद छुपा बादल में। इसके बाद प्रियंका के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने निक लिए करवाचौथ का व्रत रखा था।

बता दें कि प्रियंका और निक ने कुछ महीनों तक डेट करने के बाद अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला लिया। खबरों की मानें तो दोनों शादी के लिए जोधपुर के उमैद भवन को चुना गया है। प्रियंका और निक की शादी में 200 मेहमानों की लिस्ट बनाई गई हैं। और तो और कुछ लोगों को तो न्योता भी भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग आउटफिटको अबू जानी और संदीप खोसला बनने वाले हैं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा का लहंगा सब्यसाची तैयार करेंगे।