jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

प्रेस कांफ्रेंस में आप पार्टी जिलाध्यक्ष आनंद जाट ने लगाया कृषि मंत्री पुत्र संदीप पटेल पर गंभीर आरोप

मकड़ई समाचार हरदा। आप पार्टी जिला अध्यक्ष 5 दिन जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आया। जेल से बाहर आते ही उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि मंत्री कमल पटेल के पुत्र संदीप पटेल पर गंभीर आरोप लगाया, आनंद जाट ने मीडिया को बताया कि मेरे ऊपर ग्रामीणों की झूठी शिकायत पर FIR दर्ज करवाई गई। वही थाने में थानेदार राजेश साहू ने अपने मोबाइल से संदीप पटेल से बात करवाई। और मंत्री पुत्र संदीप ने मुझे धमकया । की तुझे जिला बदर करवा देगे मरवा देगे। मुझे एक कास्टेबल ने भी कहा था कि जेल में बचकर रहना। उसके बाद में जैसे ही जेल में गया। वहा एक व्यक्ति द्वार मेरे ऊपर ब्लेड से मेरे ऊपर हमला करने का प्रयास किया। मेने उसे धक्का देकर जान बचाई। और संतरी को आवाज लगाई। जेल के सुरक्षा कर्मियों ने मुझे बचा लिया। वही जेलर साहब ने मुझे सुरक्षा दी। नही तो आज आपके बीच नही होता। आनंद ने कहा की मेने पूर्व में लगातार किसानो के हित में जनहित में आवाज उठाई। खिरकिया रोड़ के लिए आवाज उठाई। कृषि मंत्री से जब भी कृषि क्षेत्र की बात करो तो वो बौखला जाते है। आगामी चुनाव को लेकर एक सर्वे किया उसमें मुझे सोशल मीडिया पर लोगो ने ज्यादा पसंद किया। मेरा जनाधार बढ़ता देख वह चाहते है। इसे जिला बदर करवा दे। धर्म विशेष की शिकायत पर बोले की मेरे घर गांव में सीसीटीवी कैमरे लगे है। मेरा परिवार वर्षो से गांव में रहता है। गांव में किसी भीं प्रकार का कोई दंगा नही हुआ। मुझे कृषि मंत्री के दवाब में  मुझे फंसाया गया। आनंद ने यह भी आरोप लगाया की उसकी जान को कृषि मंत्री उनके पुत्र से जान का खतरा है। और मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार वो होगे।

मंत्री पुत्र संदीप पटेल बोले,,,

- Install Android App -

आरोप झूठे है। लोगो की शिकायत है। पर जेल गया वो, विवादित टिप्पणी कर शहर गांव की शांति भंग कर रहा वो, मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाकर चेहरा चमकने की कोशिश कर रहा है। हम लोग हमारा परिवार वर्षो से लगातार क्षेत्र की जनता की सेवा में लगे रहते है। और जनता की सेवा का काम करते रहेंगे। हमारा उससे कोई लेना देना नही। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की।

टी आई साहू बोले 10 केस दर्ज है। आनंद आदतन अपराधी है,कई थानों में दर्ज है अपराध

टी आई बोले गांव में सांप्रदायिक माहौल खराब नही होने देगे वही आदतन अपराधी है। आनंद जाट
सिविल लाइन थाना टी आई राजेश साहू ने मकड़ई को बताया कि आनंद के ऊपर लगभग दस केस दर्ज है। यह आदतन अपराधी है। गांव कडोला का सांप्रदायिक माहौल खराब कर रहा है। हम शहर की शांति व्यवस्था बनाने के लिए काम करते है।