ब्रेकिंग
शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ... हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस* बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार:  सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म... अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो... पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम मे बड़ी कार्रवाई तो सीहोर जिले में सागोंन माफिया ने कीमती सागौन में लगाई आग, भेरूंदा का ... केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व सीएम चौहान के काफिले का पुलिस वाहन पलटा! 3 जवान घायल बनासकांठा: हंडिया: फटाखा ब्लास्ट में हंडिया के 11 वे मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को...

फफूंद लगी बर्फी, सड़े फल, पोहे में मिला रहे थे अखाद्य पीला रंग, रेस्टोरेंट और जूस सेंटर सील

मकड़ाई समाचार भोपाल। अशोका गार्डन स्थित न्यू फेमस जूस एंड रेस्टोरेंट में छह किलो फफूंद लगी मिठाई, कई किलो सड़े फल, पीले रंग का अखाद्य रंग जो इंडस्ट्रीयल उपयोग में किया जाता है, उसे पोहे में मिलाया जा रहा था। एक्सपायरी बिस्किट, नमकीन और गंदगी का ढेर। ये देखकर एसडीएम मनोज वर्मा ने नाराजगी जताते हुए संचालक को जमकर फटकार लगाई। यहां अस्सी फीसदी खाद्य पदार्थ ऐसे थे जिनका सेवन करने से स्वास्थ को नुकसान होता। दुकान पर सात घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए हैं। पांच विभागों ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पंचनामा बनाकर जूस सेंटर और रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। ऊपर कुछ परिवार भी रहते हैं, इस कारण एक शटर शील नहीं किया,जिससे उनके आने जाने का रास्ता है। सील के दौरान संचालक ने कुछ विवाद भी किया, लेकिन पुलिस ने उसे अलग कर दिया।

एसडीएम मनोज उपाध्याय को मिली शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी, पुलिस, नगर निगम और सिविल सप्लाई की टीम दोपहर डेढ़ बजे रेस्टोरेंट पर पहुंच गई। यहां सड़े फल जहां रखे थे उस स्थान से बदबू आ रही थी। जूस मशीन के पास कीड़े थे। एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक रखी थी। दुकान में जितने भी बिस्किट के पैकेट थे वे सब एक्सपायरी हो चुके थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे, भोजराज धाकड़ व अन्य ने मौके पर नौकरों से पूछताछ की तो पता चला कि पीला रंग पोहों में मिलाया जाता था। यहां से सड़े फल, मिठाई, बिस्किट, फ्रिज में रखे पुराने बासे खाने के आधा दर्जन सैम्पल भी लिए गए हैं। संचालक का नाम साजिद मंसूरी है।

- Install Android App -

किचिन में भारी गंदगी, छिलकों का ढेर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जब किचिन में जांच करने पहुंची तो यहां ऐसी दुर्गंध थी कि मानों कई दिनों से सफाई नहीं हुई। कटी हुए सब्जी और फल के छिल्के तक यहां बिखरे पड़े थे। बर्तन धोने के स्थान पर भारी गंदगी थी। अधिकारियों का कहना था कि यहां काम करने वालों को लंबे समय में गंदगी से संबंधित कई बीमारी भी हो सकती थीं।

दो हजार किलो मावा नष्ट

इधर 22 अगस्त को ग्वालियर से आई मावा की खेप को नगर निगम अमले से नष्ट करा दिया। इस मावा को कोल्ड स्टोर में रखवा दिया था। कई दिनों तक कोई दावा करने नहीं आया तो शनिवार को उसे विधिवत नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावा को नादरा बस स्टेंड से जब्त किया था। इसके बाद किसी ने दावेदारी नहीं की। मावा मिलावटी था।