jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

Big News: फर्जी दस्तावेज बनाकर पड़ोसी की जमीन बेची, सीमांकन कराने पर हुआ पर्दाफाश

जमीन 25 साल पहले फर्जी कागज के आधार पर बेच दी गई इसकी जानकारी जमीन मालिक को भी नही लगी। अब मालिक ने सीमांकन कराया तो खुला फर्जी दस्तावेज का खेल मामला किया दर्ज –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर : सरकंडा, जयंत शिल्लेेदार तिलक नगर निवासी ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनके मित्र कुष्ण कुमार खंडेलवाल जो कि उत्तरप्रदेश के वाराणसी के लक्ष्मीकुड में रहते है। इन्होने क्षेत्र की खसरा नंबर 148 की 13 डिसमिल जमीन को 1989 में रामबाई माधवप्रसाद और रामलाल मिश्रा से खरीदी थी। खरीदी गई जमीन पर श्री खंडेलवाल का अधिपत्य रहा इसी जमीन के पास में राधेश्याम जासवाल ने 1962 में 11 डिसमिल जमीन खरीदी और फिर 1981 में मनीराम को बेच दिया। राधेश्याम की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाते हुए 1998 राजेंद्र अग्रहरि को बेच दिया।
अपनी जमीन के फर्जी विक्रय की भनक कृष्णा खंडेलवाल को नहीं लगी।
अब जब अपनी जमीन का कृष्णा खंडेलवाल ने सीमांकन कराया तो पता चला कि जमीन पर तो कोई और का आधिपत्य है जमीन तो उन्होने बेची नही है। उन्होने जयंत शिल्लेदार को मुख्तियार नामा देकर जमीन का सीमांकन कराया तब मामले का खुलासा हुआ । कृष्णा के कहने पर पूरे मामले की शिकायत थानें में की गई। वही थाना प्रभारी ने जमीन का धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर राजस्व विभाग को पत्र लिख जमीन से संबधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही है।