ब्रेकिंग
Big news harda: तिलक भवन का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही हुई शुरू, नपा के चले हथौड़े देखे वीडियो... भारत के दुश्मनों को कहीं सुरक्षित पनाह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे होगी बहस मन की बात : सीएम ने संवाद को दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प से भरने वाला बताया डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे दवा दुकानों के रजिस्ट्रेशन बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत: 29 श्रद्धालु घायल सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई ने मनाया हरियाली उत्सव, नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे सुंदर-जडेजा की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को किया बेदम, ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने धनखड़ के इस्तीफे पर उठाए सवाल

फर्जी नाम से युवती को रहमत भगाकर मुंबई ले गया युवती का शव बरामद

मकड़ाई समाचार कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा निवासी एक युवती 2019 से लापता थी। उसे एक युवक भगाकर ले गया था। तीन साल बाद युवती का शव मुंबई के धारावी क्षेत्र में मिला है। स्वजन का कहना है कि उसकी हत्या हुई है। आरोपित अपना धर्म छिपाकर अशोक के नाम से रह रहा था। धारावी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता जुगराज सिंह ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा निवासी यशोदा खटीक नवंबर 2019 से अपने घर से लापता थी। इसकी सूचना कुठला पुलिस को देने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उनका कहना है कि रहमत मुसलमान नाम का युवक लव जिहाद में फंसाकर उसे मुंबई ले गया था। पांच जनवरी को धारावी थाना क्षेत्र में एक युवती का शव मिला। युवती के स्वजन को पुलिस के माध्यम से सूचना मिली, जिसके बाद स्वजन जुगराज सिंह के साथ धारावी पहुंचे।

- Install Android App -

जुगराज का कहना है कि धारावी पुलिस से जानकारी मिली कि युवती कुठला क्षेत्र के ही रहमत मुसलमान नाम के युवक के साथ भागकर आई थी। रहमत वहां पर अशोक के नाम से रह रहा था। आरोपित के विरुद्ध पहले तो धारावी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। लेकिन विहिप के प्रदर्शन व दबाव के बाद हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मृतका का मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया।युवती के आत्महत्या करने की सूचना मुंबई पुलिस से मिली थी। युवती के स्वजन मुंबई गए थे। हत्या की जानकारी अभी नहीं मिली है। स्वजन से इस मामले की जानकारी ली जाएगी।