jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

फाइनेंस कंपनी का मैनेजर सवा दो करोड़ का सोना लेकर फरार

यह सोना 18 लोगों ने गिरवी रखकर कंपनी से 1.92 करोड़ रुपये लोन लिया था

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के विनय नगर शाखा से 4 किलो 297 ग्राम सोने के 13 पैकेट गायब हैं। यह सोना 18 लोगों ने गिरवी रखकर कंपनी से 1.92 करोड़ रुपये लोन लिया था। यह सोना ब्रांच मैनेजर रिषी गुप्ता की निगरानी में रहता था। सोने के साथ अब ब्रांच मैनेजर भी गायब है। पुलिस ने मैनेजर रिषी कुमार गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। कंपनी के रीजनल मैनेजर जस्टिन साजी ने बहोड़ापुर थाने में गुरुवार को इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस को आशंका है कि जिन लोगों ने यह सोना गिरवी रखा था, वे भी इस साजिश में शामिल हो सकते हैं। आरोपित ब्रांच मैनेजर से उनके संबंधों की जानकारी का भी पुलिस पता लगा रही है।

- Install Android App -

एएसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी सोना अपने पास सुरक्षित रखकर लोन देती है उनकी विनय नगर शाखा के मैनेजर रिषी गुप्ता थे। कंपनी के नियमानुसार गिरवी रखा सोना ब्रांच मैनेजर के निगरानी में रहता है। ब्रांच मैनेजर ही निर्धारित मापदंडों के अनुसार सोने का परीक्षण कराने के बाद उसका मूल्य पता करते थे। इसके बाद संबंधित को रुपये फाइनेंस किए जाते हैं। 2021 के जुलाई से सितंबर के मध्य 4 किलो 297 ग्राम सोना गिरवी रखकर लोन लिया गया था। यह सोना 13 पैकेटों में ब्रांच मैनेजर की निगरानी में रखा गया था। अब सोने के साथ ब्रांच मैनेजर भी गायब है। पुलिस का मानना है कि रिषी गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद ठगी के इस रैकेट का खुलासा हो सकता है। पुलिस की टीमें आरोपित की तलाश कर रहीं हैं।

स्टाक मेंटनेंस के दौरान पता चली गड़बड़ीः मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी आगरा उत्तर प्रदेश के रीजनल मैनेजर जस्टिन साजी ने गुरुवार को बहोड़ापुर थाने में लिखित शिकायत में बताया कि गिरवी रखा गया सोना 13 पैकेटों में रखा गया था, जब स्टाक मेंटनेंस के दौरान यह पैकेट कंपनी में नजर नहीं आए. इसके बाद जब ब्रांच मैनेजर से पूछताछ की गई तो उसका फोन बंद मिला। कंपनी स्तर पर पूरी जांच करने के बाद मामला पुलिस को सौंपा गया है।