ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

फिर शर्मसार हुई प्रदेश की धरती, महिला से हुआ बलात्कार

होशंगाबाद: जिले में महिला से दुष्कर्म की खबर फैलते ही सोमवार देर शाम हड़कंप मच गया। एक प्रभावशाली व्यक्ति और उसके साथियों ने एक महिला को सराफा चौक स्थित गोवर्धन लॉज में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्प्रे सिटी कोतवाली मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी पीडि़त महिला अपनी 15 साल की बेटी के साथ होशंगाबाद में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए स्टेशन पर उतरी थी। इस दौरान उसे पूर्व परिचित बबलू ठाकुर नामक व्यक्ति मिला। वह महिला को सराफा चौक स्थित गोबर्धन लॉज ले गया। बंद कमरे में उसके साथ आरोपी युवकों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस घटना के मामले में सिटी पुलिस गोबर्धन लॉज के सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है जबकि पीडि़त महिला के मोबाइल में आरोपी युवक का मोबाइल नंबर भी था।जिसके आधार पर पुलिस मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है। वही कल देर रात सिटी कोतवाली थाने में महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में महिला दुष्कर्मी और पुलिस के ऊपर आरोप लगा रही है। एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि बलात्कार के मामले में सिटी पुलिस ने एक प्रभावशाली व्यापारी के बेटे को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।