पुलिस ने बताया कि माधव कालेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली नाबालिग 25 अक्टूबर 2021 को अपने पिता के साथ कालेज आई थी। जहां उसने अपने पिता को फोटोकापी करवाने के लिए भेज दिया और वह गायब हो गई थी। कुछ दिनों बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी सूरत में बेहोश हालत में मिली है। इस पर पुलिस उसे उज्जैन लेकर आई थी।

छात्रा ने अपने बयान में बताया था कि उसकी पहचान मुंबई के विकास यादव उम्र 20 वर्ष के साथ फेसबुक पर हो गई थी। विकास के साथ ही वह मुंबई गई थी। जहां से विकास ने कुछ दिन बाद उसे ट्रेन में उज्जैन के लिए बैठा दिया था। सूरत में वह गिरने के कारण बेहोश हो गई थी। पुलिस उसे सूरत से उज्जैन लेकर आई थी। सोमवार को पुलिस विकास यादव को मुंबई से गिरफ्तार कर लेकर आई है। हालांकि किशोरी ने अपने बयान में युवक के साथ खुद ही जाना बताया था। छात्रा के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने विकास को अपहरण का आरोपित बनाया है।