ब्रेकिंग
हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ... आपरेशन सिन्दूर के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

बड़वानी में भाजपा के 14 प्रत्याशी तो कांग्रेस के 10 प्रत्याशी जीते

मकड़ाई समाचार बड़वानी। जिले की सात नगरीय निकायों में शुक्रवार को मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में कैद हुई ईवीएम सोमवार को बाहर आई। इसी के साथ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी बाहर आया। मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा हुई। बड़वानी नगरपालिका में भाजपा के 14 प्रत्याशी जीते। वहीं कांग्रेस के 10 प्रत्याशी जीते।

सेंधवा में 24 में से 19 भाजपा के प्रत्याशी तो 5 कांग्रेस के जीते। राजपुर में 15 वार्ड में से 11 भाजपा तो 4 कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। अंजड़ में भाजपा के 11 एवं दो कांग्रेस व दो निर्दलीय जीते। खेतिया में 15 वार्ड में से 10 भाजपा और 4 कांग्रेस व एक निर्दलीय प्रत्याशी जीता। पानसेमल में भाजपा के 10 प्रत्याशी, 3 कांग्रेस व 2 निर्दलीय प्रत्याशी जीते। पलसूद में 7 कांग्रेस, 4 निर्दलीय और 4 भाजपा के प्रत्याशी जीते।

- Install Android App -

वहीं मतगणना स्थल पर वार्डों के प्रत्याशी, समर्थक, राजनैतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता ढोल पर झूमे। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा व प्रेक्षकों की निगरानी में मतगणना हुई।

गौरतलब है कि जिले में सातों नगरीय निकायों में औसत रूप से कुल 73.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान करने वालों में महिला का प्रतिशत 76.25 तो पुरूष का प्रतिशत 71.36 रहा है। जिले में दो नगर पालिका में बड़वानी व सेंधवा एवं पांच नगर परिषदों में अंजड़, राजपुर, पलसूद, खेतिया व पानसेमल शामिल है।

क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान नगर निकाय राजपुर में 80.11 प्रतिशत हुआ है। उसके बाद पलसूद में 77.38 प्रतिशत, अंजड़ में 75.93 प्रतिशत, खेतिया में 74.26 प्रतिशत, पानसेमल में 72.41 प्रतिशत, बड़वानी में 69.04 प्रतिशततथा सेंधवा में 66.23 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड आंकड़ों के अनुसार नगर पालिका परिषद बड़वानी में कुल 29886 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिनमें 15223 पुरूष तो 14663 महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

बड़वानी में औसत रूप से 69.04 प्रतिशत मतदान हुआ जिनमें 71.38 प्रतिशत पुरूषों ने तो 66.77 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। लोकतंत्र के इस यज्ञ में सात निकायों के 224 मतदान केंद्रों पर मतों की आहुतियां डाली गई। जिले की दो नगर पालिका बड़वानी, सेंधवा तथा पांच नगर परिषद अंजड़, राजपुर, पलसूद, पानसेमल, खेतिया में निर्वाचन के लिए मतदान हुआ।