jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

बड़ी खबर खिरकिया : हम्माल और किसानो में जमकर हुई मारपीट, पत्रकार के भाई पर प्राणघातक हमला

मकड़ाई समाचार खिरकिया। बुधवार को सुबह 11 बजे के लगभग कृषि उपज मंडी खिरकिया में हम्माल और किसानो के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया की जमकर लाठियां चलने लगी। इस झगड़े में दो तीन हम्मालो को चोट आई है। वही पास में ही भीड़ देखकर रुककर झगड़ा देख रहे बब्बू तंवर के ऊपर वीडियो बनाने की शंका करते हुए अज्ञात किसानो ने लाठियो से हमला कर दिया।

- Install Android App -

बब्बू तंवर को गंभीर चोट आई है। जिन्हे एंबुलेस से जिला अस्पताल लाया गया। जहा उपचार चल रहा है। बब्बू तंवर खिरकिया के पत्रकार पंकज तंवर के छोटे भाई है। छीपाबड़ पुलिस जांच में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो किल्लौद ब्लाक के गड़बड़ी क्षेत्र के किसानो का बीते दिनों हम्मालों से झगड़ा हुआ था। आज दोपहर को लगभग 15 लोग लाठियां लेकर हम्मालो को मारने आए थे। यह बड़ी वारदात शहर के बीच हुई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा  व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।